यूपी में कितने जिले हैं – उत्तर प्रदेश भारत का एक राज्य है और प्रशासनिक रूप से कई ज़िलों में बँटा हुआ है। इन जनपदों को ‘विभाग’ नामक भौगोलिक व प्रशासनिक समूहों में एकत्र किया गया है। वर्तमान काल में उत्तर प्रदेश 18 विभागों में बाँटा गया है जो आगे स्वयं 75 जनपदों में बँटे हैं।
उत्तर-प्रदेश (Uttar Pradesh) जिसे यूपी/UP के नाम से भी जाना जाता है, इंडिया का जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य है. उत्तरप्रदेश में आज के समय 75 जिले हैं. उत्तरप्रदेश में सन 2000 से पहले कुल 83 जिले थे. जब वर्ष 2000 में भारत की अटल बिहारी सरकार ने Uttar-Pradesh राज्य के पहाड़ी इलाके को अलग करके एक अन्य राज्य ‘उत्तराखंड’ के निर्माण को मंजूरी प्रदान की तो UP में केवल 70 जिले बचे और उत्तराखंड के हिस्से में 13 जिले आए.
यूपी में कितने जिले हैं –
हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकारों ने उन्ही 70 जिलों में से अन्य 5 जिलों का गठन किया है. इस प्रकार इस समय उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 75 हो जाती है.
विभाग | मुख्यालय | ज़िले |
---|---|---|
आगरा विभाग | आगरा | आगरा फ़िरोज़ाबाद मैनपुरी मथुरा |
अलीगढ़ विभाग | अलीगढ़ | अलीगढ़ एटा हाथरस कासगंज |
प्रयागराज विभाग | प्रयागराज | प्रयागराज फ़तेहपुर कौशाम्बी प्रतापगढ़ |
आज़मगढ़ विभाग | आज़मगढ़ | आज़मगढ़ बलिया मऊ |
बरेली विभाग | बरेली | बदायूँ बरेली पीलीभीत शाहजहाँपुर |
बस्ती विभाग | बस्ती | बस्ती संत कबीर नगर सिद्धार्थनगर |
चित्रकूट विभाग | चित्रकूट | बांदा चित्रकूट हमीरपुर महोबा |
देवीपाटन विभाग | गोंडा | बहराइच बलरामपुर गोंडा श्रावस्ती |
अयोध्या विभाग | अयोध्या | अंबेडकर नगर अमेठी बाराबंकी अयोध्या सुल्तानपुर |
गोरखपुर विभाग | गोरखपुर | देवरिया गोरखपुर कुशीनगर महाराजगंज |
झांसी विभाग | झांसी | जालौन झांसी ललितपुर |
कानपुर विभाग | कानपुर | औरैया इटावा फ़र्रूख़ाबाद कन्नौज कानपुर देहात कानपुर नगर |
लखनऊ विभाग | लखनऊ | हरदोइ लखीमपुर खेरी लखनऊ रायबरेली सीतापुर उन्नाव |
मेरठ विभाग | मेरठ | बाग़पत बुलन्दशहर गौतम बुद्ध नगर ग़ाज़ियाबाद हापुड़ मेरठ |
मिर्ज़ापुर विभाग | मिर्ज़ापुर | मिर्ज़ापुर संत रविदास नगर जिला सोनभद्र |
मुरादाबाद विभाग | मुरादाबाद | अमरोहा बिजनौर मुरादाबाद रामपुर सम्भल |
सहारनपुर विभाग | सहारनपुर | मुज़फ़्फ़रनगर शामली सहारनपुर |
वाराणसी विभाग | वाराणसी | चंदौली ग़ाज़ीपुर जौनपुर वाराणसी |
UP – उत्तरप्रदेश देश के राजनीतिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आर्थिक तौर पर सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है. उत्तरप्रदेश (UP) का गठन 24 जनवरी, 1950 को भारतीय गवर्नर के आदेश पर हुआ था. अंग्रेजों के समय में संयुक्त रूप से इसे यूनाइटेड प्रोविंस के नाम से जाना जाता था. इस पोस्ट में हम उत्तर-प्रदेश (UP) के सभी जिलों की संख्या (UP me kitne jile hai), उन जिलों के नाम और उनकी जनसंख्या के बारे में जानेंगे. इस पोस्ट में हम UP के जिलों की साक्षरता दर के बारे में भी विस्तार से जानेंगे. | यूपी में कितने जिले हैं
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और प्रयागराज न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं।
राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है।
हिंदी में और पढ़ें –